1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन

सरकार ने किसानों के प्रति सहानुभूति जाहिर की तो वहीं देश के हरेक जनपदों में विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आपको बता दें कि बलिया के बाँसडीह में प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष किसानों के साथ ट्रैक्टर – ट्राली पर तहसील मुख्यायल पहुँचे। और सरकार को हिटलरशाही करार दिया।

ट्रैक्टरों के साथ ट्राली पर लोगों को अभिवादन करते हुए ये कोई किसान नही। बल्कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी हैं। किसान विरोधी अधिनियम को लेकर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी अपने विधानसभा बांसडीह के तहसील मुख्यालय पहुँचे।

इतना ही नही किसान बचाओ खेत- बचाओ के बैनर तले हजारों की संख्या में किसानों के साथ – साथ ट्रैक्टर ट्राली की संख्या भी सैकड़ो में आप खुद देख सकते हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो ट्रैक्टर से सुखपुरा चौराहा से होते हुए बेरूवारबारी मैरीटार होते हुए बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर शाही कर रही है। किसानों की जमीन को हड़पने का काम कर रही है। इस सरकार की कार्य प्रणाली है और ब्रिटिश हुकूमत की याद दिला रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...