1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. Ctrl+c और Ctrl+v के आविष्कारक लॉरी टेस्लर का 74 की उम्र में हुआ निधन

Ctrl+c और Ctrl+v के आविष्कारक लॉरी टेस्लर का 74 की उम्र में हुआ निधन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला शायद ही कोई ऐसा हो जिसने कभी कंट्रोल सी (ctrl+c) और कंट्रोल वी (ctrl-V) का प्रयोग न किया हो। इन दो की वजह से कंप्यूटर पर बड़े से बड़ा काम भी छोटा हो जाता है। लेकिन इसे कट, कॉपी और पेस्ट यूजर इंटरफेस को एक साइंटिस्ट ने तैयार किया था। साइंटिस्ट का नाम लैरी टेस्लर है, इन दोनों की के आविष्कार करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर लॉरी टेस्लर का 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

लॉरी ने वर्ष 1960 में अमेरिका के सिलिकॉन वैली में कंप्यूटर इंजीनियर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्होंने अपना काम को सरल बनाने के लिए कंप्यूटर में ctrl+c और ctrl+v कमांड का आविष्कार किया। अपने करियर के शुरुआती समय में वो (जेरॉक्स) कंपनी में काम किए। इसी दौरान उन्होंने इन दोनों Key की खोज की थी। वहीं, उनके निधन पर जेरॉक्स ने ट्वीट कर उनके खोज कि सराहना करते हुए दुख जताया है।

वर्ष 1945 में न्ययॉर्क शहर में जन्में लॉरी टेस्लर ने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद लॉरी ने कंप्यूटर यूज को सरल बनाने वाले सिस्टम इंटरफेस डिजाइन में विशेषज्ञता हासिल की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...