नई दिल्ली : अक्सर अपने नाकामियों को छिपाने वाले केजरीवाल सरकार जिस विज्ञापन का सहारा लेकर खुद को बेचारा करने में साबित लगे है। आज उनके इस साफ-सुथरी छवि को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने पोल खोल कर रख दिया है। सुतापा ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में ईमानदार आदमियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन छोटा राजन जैसे शख्स को बेड मिल जाता है। आपको बता दें कि सुतापा ने दिल्ली सरकार के इस रवैये को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है।

सुतापा ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘ मैंने एक दिन पहले अपने रिश्तेदार समीन बैनर्जी की मदद के लिए पोस्ट लिखा था। आज उनका निधन हो गया। हम देश की राजधानी में घर पर आईसीयू नहीं बना सकते और यहां हमें बेड तक नहीं मिला। मेरा सभी कोरोना वॉरियर्स को आभार जिन्होंने मदद की। मैं आप सबको कभी नहीं भूल सकती, मेरी दुआएं आपके लिए होंगी। मैं कभी भी समीर दा की स्माइल नहीं भूल पाउंगी। मैं कभी नहीं भूलुंगी कि हमें उनके लिए दिल्ली में आईसीयू बेड नहीं मिला था क्योंकि वह छोटा राजन नहीं थे।’
सुतापा ने आगे लिखा, समीर दा एक ईमानदार व्यक्ति थे। मैं दिल्ली में इस तबाही को नहीं भूलूंगी। आप यह भी नहीं भूलेंगे कि बनर्जी शेख दास दासियां सभी को जाना है और वे हमारे साथ थोड़े लंबे समय तक रह सकते हैं, अगर हम मुस्लिम त्योहारों के बजाय अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट पर अधिक ध्यान देते।’

बता दें कि इससे पहले बॉलावुड एक्टर सोनू सूद ने दिल्ली में बेड की उपलब्धता पर चिंता जाहिर की थी। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 18 हजार 43 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 448 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 20 हजार 293 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं अगर हम केजरीवाल सरकार की बात करें तो ये अपने नाकामियों को छिपाने के लिए लगातार विज्ञापनों का सहारा ले रहा है, और दिल्ली की जनता के सामने विज्ञापन बाबू के छवि के रूप सामने आये है। जिन पैसों का उपयोग उन्हें दिल्ली की आम जनता के लिए करना चाहिए, ऑक्सीजन के लिए करना चाहिए, वे उन पैसों का इस्तेमाल विज्ञापन में कर सारा ठीकरा केंद्र पर फोड़ रहे है। जबकि केंद्र इस भयानक महामारी से निपटने के लिए लगातार बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे है। वहीं सीएम अरविन्द केजरीवाल है कि लगातार विज्ञापन के जरिये अपनी बेचारगी का सबूत आम जनता के सामने दे रहे है।