1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पीएम मोदी की इस योजना से किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, होगी दोगुनी आय

पीएम मोदी की इस योजना से किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, होगी दोगुनी आय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी की इस योजना से किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, होगी दोगुनी आय

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद

हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना किसानों की आय दुगनी करने के लिये एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में वृहद ऋण वितरण योजना की शुरुआत की गई, हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योजना के शुभारंभ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया..वहीं इस मौके पर मंत्री मदन कौशिक ने कहां की किसानों की आय दुगनी करने के लिये इस योजना का शुभारंभ किया गया है जिसमे किसानों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं को 1 लाख से 5 लाख तक बिना ब्याज के ऋण दिया जायेगा।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा की राज्य सरकार के जरिए 25 हजार से ज्यादा किसानों को ऋण उपलब्ध कराया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय दुगनी करने के संकल्प को एक कदम आगे बढ़कर कार्य किया है अभी राज्य में हमारे द्वारा दूसरा चरण चलाया जा रहा है पहले चरण में भी काफी संख्या में किसानों को ऋण दिया गया था ।

वही मंत्री मदन कौशिक का किसान आंदोलन को लेकर कहना है कि किसान और सरकार की वार्ता चल रही है और इस वार्ता में कुछ ना कुछ समाधान जरूर निकलेगा विपक्ष पर वार करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष जिस प्रकार का वातावरण बना रहा है यह देश  के हित में नहीं है और ना ही किसानों की हित में है किसानों को सहयोग करके आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

योजना से लाभान्वित हुए किसान भी काफी उत्साहित नजर आए किसानों का कहना है कि इस योजना के तहत हमें सरकार द्वारा ऋण दिया गया है यह ब्याज मुक्त लोन होने के कारण काफी फायदेमंद होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...