1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध संपत्ति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक की 1 करोड़ 8 लाख की संपत्ति जब्त

अवैध संपत्ति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक की 1 करोड़ 8 लाख की संपत्ति जब्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अवैध संपत्ति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक की 1 करोड़ 8 लाख की संपत्ति जब्त

रिपोर्ट : सीपी मिश्रा / मोहम्मद आबिद
बलरामपुर :  उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से अपराधियों की खैर नहीं है और लगातार भूमाफियाओं के साथ अपराध को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है और आज इसी कड़ी में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अवैध रूप से अर्जित की गई 1 करोड़ 8 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें हाशमी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है की आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कुल 26 आपराधिक मुक़दमें दर्ज है। और जिसमें अवैध रूप से सरकारी और लोगों की निजी जमीन पर कब्जा किया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2020 में इनकी 51A भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है और इसके अतिरिक्त गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा अपराध संख्या 156 /20 धारा-3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जहां जिलाधिकारी बलरामपुर के आदेश के क्रम अवैध रूप से अर्जित की गई भूमि एवं संपत्तियों का जब्तीकरण करने का आदेश दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राधारमण सिंह और उपजिलाधिकारी नागेंद्र नाथ यादव सादुल्लानगर मुख्य बाजार में गाटा संख्या 1680 भूमि और जिसकी अनुमानित बाजार में कीमत लगभग रुपए 01 करोड़ 08 लाख रूपये आंकी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...