1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लाल कुआं : 1700 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से जल्द पहुंचेगी ट्रेन

लाल कुआं : 1700 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से जल्द पहुंचेगी ट्रेन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाल कुआं : 1700 प्रवासियों को लेकर अहमदाबाद से जल्द पहुंचेगी ट्रेन

रिपोर्टर- योगेश दुम्का

जिला अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद से लगभग 1700 प्रवासियों को उत्तराखंड लेकर आ रही 24 बोगियों वाली भारी भरकम स्पेशल रेलगाड़ी लाल कुआं रेलवे स्टेशन मैं एक-दो दिन मैं पहुंच जाएगी।

लाल कुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले सभी सवारियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा भोजन के पश्चात उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।

जिसके लिए 60 बसों का भी परिवहन विभाग द्वारा इंतजाम रहेगा व रेलवे स्टेशन पर सभी आला अधिकारी चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ मौजूद रहेंगे।

रेलवे स्टेशन की निकासी गेटों पर भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अलग-अलग जिलों के पहुंचने वाली सवारियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था पूर्ण रूप से कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...