{ लालकुआं से योगेश दुम्का की रिपोर्ट }
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा की गई प्रेसवार्ता में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन की अध्यक्षा श्रीमती रेखा बिष्ट द्वारा समाचार पत्र में दिए बयान की निंदा की है।
उन्होंने खंडन करते हुए कहा है कि फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने जो बयान दिए हैं उन बयानों में कतई सच्चाई नहीं है और इससे दुग्ध संघ की गरिमा व संघ से जुड़े हुए उपभोक्ताओं की गरिमा गिराने का काम किया गया है

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वह इसके लिए मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगे और साथ ही साथ अगर जरूरत पड़ी तो वह इसके लिए ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे।
फेडरेशन को संघ द्वारा प्रतिमाह ₹900000 की राशि दी जाती है इसके बावजूद उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष गैर जिम्मेदाराना बयान देकर दुग्ध संघ के प्रति अनर्गल बयान बाजी देना उचित नहीं है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब से रेखा बिष्ट ने उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन में अध्यक्ष का पदभार संभाला है तबसे उत्तराखंड सहकारी डेयरी की कार्यप्रणाली मृत प्राय हो गई है।

जिस कारण कि प्रदेश के प्रत्येक दुग्ध संघ के उत्पादन में लगातार गिरावट आई है और इसके साथ ही साथ कई अन्य दुग्ध संघों की अपेक्षा नैनीताल दुग्ध संघ के उत्पादों की बिक्री में में लगातार गिरावट आ रही है और वह पिछड़ रहे हैं।
अध्यक्षा रेखा बिष्ट के द्वारा दिए गए बयान से संस्था की छवि धूमिल हुई है इस तरह के बयानों से संस्था के उपभोक्ताओं एवं दुग्ध उत्पादकों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।