{लालकुआं से योगेश दुम्का की रिपोर्ट }
आज पूरा देश धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मना रहा है और श्रद्धा से परिपूर्ण भक्तजन अपने प्रिय भोले बाबा को मनाने के लिए उनका पूजन कर रहे है और अभिषेक कर रहे है।

वही लाल कुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौर में स्थित अष्टादश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही भोले बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों में उत्साह देखते ही बनता है।

दूर-दूर के क्षेत्रों से लोग अपने परिवार के साथ भोले बाबा के दर्शन के लिए अष्टादश मंदिर में पहुंचे जलाभिषेक के साथ बेल पत्री भोले बाबा के चरणों में अर्पित की।

वहीं दूसरी ओर अष्टादश मंदिर के पुरोहित सोमेश्वर यति महाराज ने बताया कि शिव का पूजन बहुत ही सादगी और सरलता से किया जाता है इसमें उपवास रखने के साथ शिवजी को बेल पत्री तुलसी और जलाभिषेक किया जाता है रात्रि के चारों पहर शिव का पूजन एवं आराधना की जाती है।