1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेखौफ बदमाशों की सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट, हमला कर वारदात को दिया गया अंजाम

बेखौफ बदमाशों की सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट, हमला कर वारदात को दिया गया अंजाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेखौफ बदमाशों की सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट, हमला कर वारदात को दिया गया अंजाम

रिपोर्ट :  वरूण मिश्रा / मोहम्मद आबिद
उन्नाव :  प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और इसी की बानगी उन्नाव में देखने को मिली है जहां मौरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकान बंदकर घर लौट रहे सर्राफ पर बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है।

बाइक सवार चार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के साथ घटना को उस समय अंजाम दिया जब व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे, बताया जा रहा है की आरोपी चारों बदमाशों ने पहले हथियार से हमला किया और बैग में रखे सोना चांदी के जेवरात जिसमें 30 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 5 हजार नकद लेकर फरार हो गए।

[videopress JuKUiZnn]

बदमाशों के हमले में व्यापारी लहूलुहान हुआ है, वहीं घटना स्थल पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, वहीं हमले में घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है ।

[videopress OYYzVAQk]

बताद दें कि उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र इलाके में दुकान बंदकर बाइक से लौट रहे सर्राफा व्यापारी के साथ बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से डंडा मारकर गिरा दिया और बैग लूट ले गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर नगदी और जेवर समेत 3 लाख से अधिक की लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

[videopress xZXPSknN]

वहीं सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित के बयान दर्ज किए। सीओ पुरवा रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि सिर में पीछे की ओर डंडा के प्रहार से पीड़ित को गंभीर चोट आई है, पीड़ित के भाई की तहरीर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...