लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा का तहसील मोहम्मदी में बड़े शिवाला मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बता दें कि रेखा अरुण वर्मा को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद मैगलगंज कस्बे में प्रथम आगमन पर उनका मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद बह लिधियाई गांव स्थित प्रस्तावित गन्ना विकास समिति मैगलगंज के कार्यालय भवन के नीव पूजन कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लाभ से संबंधित तमाम योजनाओं की जानकारी दी।