1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी मे फिर दिखा रफ्तार का कहर, युवक की मौत

लखीमपुर खीरी मे फिर दिखा रफ्तार का कहर, युवक की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर खीरी मे फिर दिखा रफ्तार का कहर, युवक की मौत

लखीमपुर खीरी जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते एक बार फिर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को आनन-फानन में सीएससी भेज दिया है ।

दरअसल ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया क्षेत्र के चौकी मझगई के कस्बा नौगंवा का है । बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक नौगंवा कस्बे में ही अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार भूसी भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक सवार नौगंवा निवासी कादिर के 23 वर्षीय पुत्र बबलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,वहीं ग्राम कोठिया निवासी सरीफुल का 20 वर्षीय पुत्र नसीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को आनन-फानन में पलिया सीएससी भेज दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।उधर टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...