उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बस से टक्कर के बाद स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने पहले बस में तोड़फोड़ की, फिर उसे आग के हवाले कर दिया। बस धूं-धूंकर जलने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।
पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बन रहा। मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बता दें, लखीमपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के गढ़ी रोड पर मोहल्ले के एक व्यक्ति के यहां लड़की की शादी थी, जिसकी बारात बस से आई थी। बारात की विदाई कराकर बस वापस जा रही थी। बस जैसे हो सड़क पर आई कि तभी दूसरी तरफ से मोहल्ले का ही निवासी विक्की अपनी स्कूटी से अपने घर वापस आ रहा था।
अचानक युवक की टक्कर बस से हो गई, जिससे स्कूटी सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
उधर, घटना से नाराज मोहल्ले वासियों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।
बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।