उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के हाटा तहसील (गांधी स्मारक इंटर कालेज) में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से बीती देर रात 12 लोग भाग निकले। ये लोग लॉकडाउन के दौरान विभिन्न शहरों से अपने गांव लौटे थे जिन्हें यहां रखा गया था आधिकारियों के होश तब उड़ गए जब भागने की सूचना प्रसासन को मिला।
कुशीनगर जनपद के हाटा तहसील के बगल में बने इस क्वारंटीन सेंटर में 12 लोग भाग खड़े हुए, क्वारंटीन सेंटर गांधी स्मारक इंटर कालेज में बना था जिनमे 70 लोगों के रहने का उचित प्रबंध था, व्यवस्था सब ठीक था फिर भी लोग भागे यह सवाल शायद जरूर उठे पर प्रशासन की यह चूक कहीं न कहीं एक लापरवाही भी है क्योंकि जिस कोरोना संक्रमण को कम करने फैलने से रोकने के लिए 70 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया क्या जो भगे वह ठीक थे ? सवाल यह भी है कि जब इन्हें 14 दिन की निगरानी में रखा ही गया तो फिर भागने के व्यक्त जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी इनकी निगरानी में वह कहा थे ? फिलहाल भागने वाले 12 लोग बिहार राज्य के हैं।
हाटा तहसील के उपजिलाधिकारी का कहना है कि, कार्यवाही की जाएगी अब इतने बड़े महामारी में यूं लापरवाही हो जाए। उपजिलाधिकारी साहब माना का कहना है कि क्वारंटीन सेंटर से भागने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।