1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुमार विश्वास ने बिहार में महागठबंधन के घालमेल पर ली चुटकी, बोले- ‘कोई मुझे भी समझा दो भाई..’

कुमार विश्वास ने बिहार में महागठबंधन के घालमेल पर ली चुटकी, बोले- ‘कोई मुझे भी समझा दो भाई..’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुमार विश्वास ने बिहार में महागठबंधन के घालमेल पर ली चुटकी, बोले- ‘कोई मुझे भी समझा दो भाई..’

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख का ऐलान हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी पार्टी अपने अपने अनुसार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

इसकी के साथ वहां के चुनावी मैदान की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग बन रही है। बात गठबंधन की हो रही है। एनडीए गठबंधन का चेहरा यहां थोड़ा अलग आया है। इसे लेकर कुमार विश्वास ने चुटकी ली है।

उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, ‘भई ! राजनीति के मामलों में, मैं तो निरा अल्पबुद्धि हूं और भाई लोगों ने मेरी मूर्खता को सिद्ध भी कर दिया है, पर आप गुणी-ज्ञानी मित्रों को अगर कुछ समझ आ रहा हो तो मेरा भी मार्गदर्शन करें ताकि लोकतंत्र के एक नागरिक के नाते, मैं भी बिहार विधानसभा चुनाव के विषय में कुछ तो समझ सकूं.’

इसके पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘BJP और JDU मिलकर लड़ेंगे। LJP और BJP मिलकर लड़ेंगे। लेकिन LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी। लेकिन LJP, BJP के साथ गठबंधन में लड़ेगी। हालांकि चुनाव में LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी पर केंद्र में JDU व BJP के साथ रहेगी। LJP चुनाव बाद BJP और JDU या किसी के भी साथ सरकार बनाएगी। कुछ आया समझ?’

दरअसल, इस बार चुनावों में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड फिर बीजेपी के साथ मैदान में उतर रही है, लेकिन चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी ने अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।

चिराग पासवान नीतीश के खिलाफ चुनाव में बिगुल बजा रहे हैं, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में दोनों ही पार्टियां सहयोगी हैं। एलजेपी लगातार अपनी प्रतिबद्धता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाती रहती है लेकिन अब तो वो चुनाव अलग लड़ रही है। चिराग पासवान ने इसके पहले बीजेपी के साथ बैठकें भी की थीं।

उधर, जेडीयू का भी कहना है कि उसका गठबंधन बीजेपी के साथ था, एलजेपी के साथ नहीं। चिराग पासवान ने कहा उनकी पार्टी मजबूरी वश जेडीयू के साथ गठबंधन में थी क्योंकि नीतीश कुमार 2017 में महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में आ गए थे।

वहीं, बीजेपी जेडीयू के साथ गठबंधन कर रही है लेकिन उसका एलजेपी को लेकर भी कोई सख्त रुख नहीं है। ऐसे में कुल मिलाकर कहें तो बिहार में महागठबंधन का पूरा घालमेल हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...