1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गावों की तरफ चला कोविड 19: चन्दौली में बने चार नए हॉट स्पॉट

गावों की तरफ चला कोविड 19: चन्दौली में बने चार नए हॉट स्पॉट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गावों की तरफ चला कोविड 19: चन्दौली में बने चार नए हॉट स्पॉट

उमेश सिंह की रिपोर्ट

गावों में अब कोरोना ने पाव पसारना आरंभ कर दिया है। जिसका प्रमुख कारण है कि सरकार की पहल पर देश के विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए लोगों को उन्हें घर वापस कराया जा रहा है।

उनका पहले विभिन्न प्रकार से जांच किया जा रहा है उसके बाद उन्हें वाहनों में बैठा कर उन्हें गंतव्यय की तरफ रवाना किया लेकिन कुछ लोग लॉक डाउन के दौरान पैदल और विभिन्न संसाधन से अपने अपने घर लौटेने के बाद वे जांंच नहीं करा पाए थे।

आसपास के लोगो की सूचना से अब उनका जांच कराया जा रहा है। कुछ लोगोंं को थर्मल स्कैनिंग के बाद होम क्वावांरटाइन कर दिया जा रहा है।

जिनके ऊपर चिकित्सक की टीम को संदेह है उन्हें जिला चिकित्सालय मेंं ले जाकर उनका सैंपल लेकर वाराणसी जांच के लिए भेजा जा रहा है जिसमें से कल चार लोगों कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्टआयी है।

इसके बाद जनपद के अधिकारियों के बीच में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई और आनन-फानन में पूरे क्षेत्र को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...