1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कौन है काशी की गूगल गर्ल, जिन्हे मुहजबानी याद है पूरा इतिहास…

जानिए कौन है काशी की गूगल गर्ल, जिन्हे मुहजबानी याद है पूरा इतिहास…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए कौन है काशी की गूगल गर्ल, जिन्हे मुहजबानी याद है पूरा इतिहास…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी: देश में ऐसे कई टैलेंट है जिनसे हर कोई वाक़िफ़ नहीं है, लेकिन यही टैलेंट आगे जाकर देश का नाम रौशन करते हैं। ऐसी ही हैं काशी की ये गूगल गर्ल।

दरअसल, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली की रहने वाली आर्या प्रकाश श्रीवास्तव क्लास 1 में पढ़ती हैं। उनकी उम्र केवल 6 साल है, लेकिन फिर भी इन्हे गंगा की संस्कृति से लेकर वाराणसी का इतिहास मुहजबानी याद है।

वाराणसी के 21 पुरातन नाम जिन्हे शयद ही कोई याद कर पाएं, उसे आर्य ने कर दिखाया और इन नामों को इस तरह गिनती है जिसे देख हर किसी के होश उड़ जायेंगे। आर्य की सीस नॉलेज को लेकर आज वो काशी की गूगल गर्ल के नाम से चर्चित है।

आपको बता दें, काशी की आर्या काशी के 84 घाटों के नाम पालक झपक कर गिन देती हैं। इतना ही नहीं वो देश के राज्यों और कई धर्म ग्रंथों के संस्कृत के श्लोक भी उन्हें मुहजबानी याद है। उन्हें काशी के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी हैं।

गूगल गर्ल की मां लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया की आर्या बचपन से ही किताबों के करीब रही है। उन्होंने बताया कि जब वो अपनी बड़ी बेटी को पढ़ने बैठती थी उस समय आर्या महज 3 वर्ष की थी, तभी से खिलौनों के बजाय किताबों से पढ़ाई थी। उन्होंने बताया कि आर्या को संस्कृत के कठिन श्लोकों को छोटी उम्र में पढ़कर कंठस्थ कर लेती थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...