नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2021 को संसद में बजट पेश करने के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है, जिससे एक बार फिर देश में महंगाई की घंटी बजनी शुरू हो गई है। जिसका असर पिछले कई दिनों से स्थिर दामों पर बिक रहें शाक और सब्जियों पर भी पड़ा। आपको बता दें कि एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में 0.30 पैसों से तकरीबन 0.40 पैसों की बढ़ोतरी देखी गई।
देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल की कीमत

आपको बता दें कि पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.65 रूपये, चेन्नई- 89.13 रूपये, कोलकाता- 88.01 रूपये और मुंबई में 93.01 रूपये रहा।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत

वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 76.83 रूपये, चेन्नई- 82.04 रूपये, कोलकाता- 80.41 रूपये और मुंबई में 83.67 रूपये रहा।
देश के प्रमुख राज्यों में डीजल की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत

आपको बता दें कि देश में प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। जिसे लेकर आप अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत IOCL की वेबसाइट https://www.iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx लिंक के जरिए आप जान सकते हैं।
इसके अलावा आप इसे SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।