अनुज की रिपोर्ट
कोरोना संकट के बीच किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने लोगों को कोरोना और अन्य बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए कम्युनिटी रेडियो सर्विस लॉन्च की है.
इसे एफएम रेडियो 89.6 मेगा हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर सुना जा सकेगा. एफएम का प्रसारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है. कोविड-19 के डर से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं. केंद्र सरकार ने भले ही अनलॉक फेज शुरू कर दिया है, लेकिन लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं.
कोरोना को हराने के लिए हौसला, संयम और जागरूकता का होना बेहद जरूरी है. ऐसे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एक कम्युनिटी रेडियो सेवा शुरू की है.
इस रेडियो पर कोविड-19 की जानकारी के अलावा समाज को अन्य बीमारियों से कैसे बचाया जाए, लोगों को हेल्थ न्यूट्रिशन के तौर पर क्या सजेस्ट किया जाए।
पर्सनल हाइजीन, कैंसर से कैसे बचाव हो सकता है, बच्चों-बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए उपाय जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी.