अनुज की रिपोर्ट
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम 27 जून को घोषित किया जाएगा। आपको बता दे, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गई थीं और 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मूल्यांकन का काम स्थगित करना पड़ा।
दोनों कक्षाओं में कुल 3,09,61,577 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं के लिए 30,24,632 ने, जबकि 12वीं के लिए 25,86,440 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया था।