1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर में बिजली गिरने से किसान की मौत,एक की हालत गंभीर

कुशीनगर में बिजली गिरने से किसान की मौत,एक की हालत गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुशीनगर में बिजली गिरने से किसान की मौत,एक की हालत गंभीर

कुशीनगर में शनिवार की दोपहर में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किसान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किसान को हाटा सीएचसी से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या पांच पगरा नगर के रहने वाले रामाश्रय प्रसाद अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिसमें रामाश्रय प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...