1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. खटीमा: कांग्रसियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

खटीमा: कांग्रसियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{खटीमा से अनुज शर्मा की रिपोर्ट }

खटीमा की लोहियाहेट रोड स्थित आदर्श राइस मिल में आज स्थानीय कांग्रसियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन  किया गया।

जिसमे भुवन कापड़ी को कांगेस प्रदेश महामंत्री तथा महेश जोशी को प्रांतीय व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की माला से सम्मानित किया गया साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार को बेरो़गारी, किसान आत्म हत्या, गरीबी और गिरती अर्थ व्यवस्था पर काम करना चाहिए।

वहीं प्रांतीय व्यापार मंडल उपाध्यक्ष महेश जोशी का कहना है कि प्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारी लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे तथा व्यापारियों की समस्या को दूर करने में हरसंभव सहयोग करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...