उत्तर प्रेदश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। मेरठ में आज आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।
ये गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस पुलिस ने की है। आतंकी का नाम तीरथ सिंह है। आतंकी को मेरठ के थापरनगर से अरेस्ट किया गया है।

वह सोशल मीडिया पर खालिस्तान के लिए मूवमेंट चला रहा था। एटीएस ने आतंकी को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसटीएस अधिकारियों ने मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर पर ट्वेंटी ट्वेंटी रेफरेंडम ग्रुप बना हुआ है। यूके बेस्ड इस ग्रुप में 180 देशों के सदस्य जुड़े हुए हैं।