अनुज की रिपोर्ट
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज एक अहम एलान किया है। दरअसल जल्द ही लोक निर्माण विभाग /सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के ठेकों में आरक्षण का प्रावधान लाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग,सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम मे रू 40 लाख तक के ठेकों में पिछड़े वर्ग/ अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के ठेकेदारों को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान जल्द से जल्द किया जायेगा।
केशव मौर्य ने कहा कि ठेकेदारी में सभी वर्गों के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिले ऐसी उनकी मंशा है।
बीटेक व डिप्लोमाधारी बेरोजगार सिविल इंजीनियरों को भी 10 लाख तक के ठेकों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।