1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल के दावों की ट्वीटर पर उड़ी धज्जियां, किया था शहीद के परिजनों राहत का राशि ऐलान, लेकिन…

केजरीवाल के दावों की ट्वीटर पर उड़ी धज्जियां, किया था शहीद के परिजनों राहत का राशि ऐलान, लेकिन…

अक्सर अपने विज्ञापनों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विज्ञापन बाबू यानी की केजरीवाल बाबू एक बार फिर अपने विज्ञापनों को लेकर सुर्खियों में है। वो भी शहीद परिजनों के राहत राशि वाले दावों को लेकर। दरअसल केजरीवाल सरकार ने जिन शहीद के परिजनों को 1-1 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया था और जिसका वो दावा कर रही थी, वो उन्हें मिला ही नहीं।

By: Amit ranjan 
Updated:
केजरीवाल के दावों की ट्वीटर पर उड़ी धज्जियां, किया था शहीद के परिजनों राहत का राशि ऐलान, लेकिन…

नई दिल्ली : अक्सर अपने विज्ञापनों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विज्ञापन बाबू यानी की केजरीवाल बाबू एक बार फिर अपने विज्ञापनों को लेकर सुर्खियों में है। वो भी शहीद परिजनों के राहत राशि वाले दावों को लेकर। दरअसल केजरीवाल सरकार ने जिन शहीद के परिजनों को 1-1 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया था और जिसका वो दावा कर रही थी, वो उन्हें मिला ही नहीं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी केजरीवार अपने विज्ञापनों के लिए हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। उन पर आरोप लगते रहे हैं कि वे विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाते हैं, जबकि जरूरतमंदों तक यह पैसा नहीं पहुंचता या लोगों को सरकारी की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। अब twitter पर शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली राहत राशि की देरी पर सवाल खड़े किए हैं।

 

विज्ञापनों के लिए पैसा है, शहीदों के लिए नहीं!

twitter पर सवाल उठाए गए हैं कि केजरीवाल ने जिन शहीदों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था, वो अभी तक नहीं मिला। प्रक्रिया प्रोसेस के नाम पर अटकी पड़ी है। एक यूजर ने लिखा-सिर्फ विज्ञापनों के लिए पैसा है ‘शहीद’ के लिए नहीं? दिल्ली सरकार सार्वजनिक रूप से दावा कर रही है कि उसने पहले ही शहीदों को अनुग्रह राशि दी है, लेकिन RTI (Right to Information) से पता चलता है कि भुगतान अभी भी प्रक्रिया में है।

6 जुलाई  को किया था ऐलान

twitter पर जिन 6 शहीदों के नाम का जिक्र किया है, वे वायुसेना, दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस (Air Force, Delhi Police and Civil Defense) से जुड़े हैं। केजरीवाल ने 19 जून को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के tweet को retweetकिया था। इसमें लिखा था-देश को बाहरी और भीतरी खतरों से बचाते हुए सुप्रीम शहादत देने वाले इन जांबाज़ों को मैं नमन करता हूं। दिल्ली सरकार इनके परिवारों को एक एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। हम इन परिवारों को कहना चाहते हैं – देश आपके साथ है, देश को आपके बेटे/बेटी पर गर्व है।

कोरोना वॉरियर्स के लिए भी कर चुके हैं ऐसा ही ऐलान

दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले वॉरियर्स के परिजनों के लिए भी 1-1 करोड़ रुपए देने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि यह पैसा भी उन्हें मिला या नहीं या यह अभी तक विज्ञापन तक ही सीमित है। इस विषय में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...