1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के सवालों से पसीने-पसीने हुए केजरीवाल, खोल दिया पूरा काला चिट्ठा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के सवालों से पसीने-पसीने हुए केजरीवाल, खोल दिया पूरा काला चिट्ठा

By: Amit ranjan 
Updated:
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के सवालों से पसीने-पसीने हुए केजरीवाल, खोल दिया पूरा काला चिट्ठा

नई दिल्ली : दिल्ली की केजरीवाल सरकार लगातार ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराता रहा है। जिसे लेकर उसने कई बार पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमले भी किये। लेकिन इस बार बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ना केजरीवाल सरकार पर इस तरह के सवालों के बौछार कर दिये, जिससे अरविन्द केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पसीनें से सराबोर हो जाएं।

दरअसल बीजेपी ने ऑक्सीजन की कमी और वैक्सीन के लिए दिल्ली सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्त संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि कोरोना पर राजनीति दुखद है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

संबित पात्रा ने कहा कि, “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की और कहा की हमने 1 करोड़ 34 लाख वैक्सिन आर्डर की है, लेकिन उनका यह दावा झूठा निकला। आज सिसोदिया और केजरीवाल कह रहे हैं कि उनके पास वैक्सीन नही है। वास्तव में दिल्ली सरकार ने साढ़े 5 लाख का वैक्सिन आर्डर किया है। समय रहते दिल्ली सरकार ने वैक्सिनेशन नही किया। दिल्ली सरकार को जनता के सामने सही तथ्य रखना चाहिए।”

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि, केजरीवाल और उनकी सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। कोई व्यक्ति और ऑक्सीजन की कमी से मरना तो दूर.. अगर तड़पता भी है तो वो मानवता के खिलाफ है। भारत सरकार महाराष्ट्र सरकार को ऑक्सीजन दे सकती है .. दूसरें राज्यों को ऑक्सीजन दे सकती है। दिल्ली को ऑक्सीजन क्यों नही देगी। ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली सरकार राजनीति कर रही है।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के लोग ऑक्सीजन ऑडिट नही कराना चाहतें है। केंद्र सरकार मुफ्त में वैक्सीनेशन दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि इमरान हुसैन के घर से 400-500 सिलेंडर जमा कर के रखा है। 400-500 सिलेंडर अपने घर रखना और अपने इलाको के लोगों को बांटना उचित नही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...