दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को हमने काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है।
JustIn
Delhi CM @ArvindKejriwal on #Covid19
* Peak of d 2nd wave was on 17th Sept when we'd 4500 cases
* 7200 hospital beds had been occupied.This morning, 5500 r occupied n 2000 r empty. Beds are getting empty.ICUs r also emptying.
* I hope that d 2nd wave'll slowly pass
— Rupashree Nanda (@rupashreenanda) October 6, 2020
उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को दिल्ली में कोरोना का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में अब 10,000 बेड खाली हैं। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा.’’
दिल्ली में कोरोना बीमारी के कारण सोमवार को 32 मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,542 हो गई। इसके अलावा शहर में संक्रमण के 1,947 नए मरीज सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 2.92 लाख से अधिक हो गया। 32 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,542 हो गई। दिल्ली में फिलहाल 23,480 मरीजों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 2,92,560 हो गए हैं।