1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के 72 लाख लोगों को दो महीने तक फ्री राशन बांटेगी केजरीवाल सरकार, और 5-5 हजार…, लेकिन लॉकडाउन नहीं !

दिल्ली के 72 लाख लोगों को दो महीने तक फ्री राशन बांटेगी केजरीवाल सरकार, और 5-5 हजार…, लेकिन लॉकडाउन नहीं !

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली के 72 लाख लोगों को दो महीने तक फ्री राशन बांटेगी केजरीवाल सरकार, और 5-5 हजार…, लेकिन लॉकडाउन नहीं !

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के नये मामले सामने आ रहे है, जिसे लेकर आज केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जिससे एक बार फिर दिल्ली में लॉकडाउन की सुगबुगाहट तेज हो गई है और प्रवासी मजदूर भी अपने घर जाने के जुगत में लग गये है। क्योंकि भले ही सीएम केजरीवाल ने कहा है कि यह लॉकडाउन दो महीने तक नहीं चलेगा। लेकिन जो प्रवासी मजदूर यहां मजदूरी करके खा रहे है, उनका जीवन यापन कैसे चलेगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को फ्री राशन और आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वो भी सिर्फ उन 72 लाख लोगों को जिनके पास राशन कार्ड होगा। आपको बता दें कि ये राशन दो महीने तक फ्री में दिया जायेगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करने की बात कही है। ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके।”

अब सवाल यह उठता है कि जो प्रवासी मजदूर दिल्ली में रह रहें है उनका क्या? अगर उनके पास दिल्ली सरकार का राशन कार्ड नहीं होगा तो उन्हें अनाज नहीं मिलेगा। यानी एक बार फिर दिल्ली में पिछले साल जैसा अफऱा-तफरी का माहौल। जिसने ना जानें कितने लोगों की जान ले ली। और कितने लोगों के घर छिन लिया। वैसे भी भला केजरीवाल सरकार दूसरे राज्य के मजदूरों या लोगों का जिम्मा क्यों ले, क्योंकि उन्होंने थोड़े ही उन्हें निमंत्रण देकर बुलाया है। भला जो भी, अब इस मामले में केंद्र सरकार ही कोई उचित कदम उठा सकती है।

आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है।

बता दें कि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपेक्षाकृत कम (61045) नमूनों की जांच की गई जिनमें से 18043 संक्रमित पाए गए। यह 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम आंकड़ा है जब 16699 लोग संक्रमित मिले थे। एक दिन पहले 1611 लोगों को टीके की खुराक दी गई जो अब तक सबसे कम है। इनमें 1260 लोगों ने पहली खुराक ली। संक्रमण दर दूसरे दिन 30 प्रतिशत से कम रहा। आपको बता दें कि रविवार को संक्रमण दर 28.33 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...