रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: होली के लिए अभी दो महीने बाकी हैं और भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार गायक खेसारी लाल यादव का इस साल का पहला भोजपुरी होली गीत रिलीज़ हो गया है।
यूट्यूब पर छा गया खेसारी का नया होली गीत:
खेसारी के इस नए होली गीत ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर भी अपना दबदबा बनाया। इस गाने का नाम हैं ‘देवरे से रंगवावेली’। इस भोजपुरी होली गीत को केवल 24 घंटों के भीतर 13 लाख से अधिक बार देखा गया है। और अभी तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।
जानिए किरदारों के नाम:
गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और गाने को मनीष माही ने लिखा है। इस गाने का संगीत दीपक ठाकुर और गौरव रोशन ने दिया है। साल 2021 में रिलीज खेसारी लाल यादव के इस पहले भोजपुरी होली गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि रिलीज के एक ही दिन में इसे लाखों व्यूज मिले हैं।
विडियो नहीं सिर्फ ऑडियो वर्जन हुआ जारी:
इस गाने का केवल ऑडियो वर्जन ही जारी किया गया है और यह भी जल्द ही रिलीज़ होने की उम्मीद है। यह गाना एंगल म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है और यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया है।
यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल के इस गाने के इतना प्रसिद्ध होने से पहले ही खेसारी के कई गानों ने धूम मचा दी है।