1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किदवई नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किदवई नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किदवई नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

{ उपेंद्र की रिपोर्ट }

पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस की महामारी के चलते लोगों की लगातार मौतों की खबरें सामने आ रही हैं। तो इस वायरस से भारत भी अछूता नहीं नजर आ रहा है।

भारत सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया है। महामारी के चलते देश की ब्लड बैंकों में खून की कमी न हो जिसको देखते हुए किदवई नगर स्थित निजी गेस्ट हाउस में।

विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर के चिकित्सको के संरक्षण में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें 100 लोगों ने रक्तदान किया ।

विधायक महेश त्रिवेदी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते रक्तदान शिविरों की संख्या में काफी कमी आई है और कानपुर नगर में रक्त की कमी होने के कारण रक्तदान शिविर लगाया गया है।

एकत्र किए गए ब्लड से कोरोना जैसी महामारी में मरीजों को ब्लड दिया जाएगा और लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रक्तदान करें।

इस आपदा की घड़ी में लोगों से एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने को कहा। आगे भी रक्तदान शिविर का आयोजन ऐसे ही होता रहेंगे।।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...