मुंबई : पिछले कुछ समयों से लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें सामने आ रहे है, जिसपर बहुत जल्द शादी की मोहर लग सकती है। दरअसल कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैरिज गाउन वाली तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद से ये कयास लगाये जाने लगे है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है। हालांकि अभी इसे लेकर दोनों ने किसी तरह का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान दोनों कई बार इन हाउस पार्टी और बाहर साथ में स्पॉट हुए हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर कभी रिलेशनशिप में होने की बात नहीं की है।
मैरिज गाउन में दिखीं कैटरीना
दरअसल, कैटरीना कैफ के बर्थडे पर ऐश्ले रिबेलो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें विश बर्थडे विश किया। विश करने के लिए उन्होंने कैटरीना कैफ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें कैटरीना ने वेडिंग गाउन पहना हुआ है। ये तस्वीर फिल्म भारत के शूटिंग के दौरान की है।
कैटरीना की शादी सच हो
ऐश्ले रिबेलो ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,”हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ काश ये रियलिटी बन जाए।” ऐश्ले की पोस्ट पर कैटरीना ने आभार जाताया और उस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी कर सकते हैं।
रिबेलो से पहले हर्षवर्धन कपूर ने किया कंफर्म
ऐश्ले रिबेलो से पहले सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने कंफर्म किया था कि कैटरीना और विक्की कौशल रिलेशनशिप में हैं। खबर कंफर्म होते ही सलमान खान और रणवीर कपूर के मीम्स आने शुरू हो गए। सलमान खान और रणवीर कपूर दोनों का कैटरीना के साथ रिलेशनशिप रह चुका है।