1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कैटरीना कैफ की शादी में पत्नी जया संग जमकर झूमे अमिताभ बच्चन

कैटरीना कैफ की शादी में पत्नी जया संग जमकर झूमे अमिताभ बच्चन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कैटरीना कैफ की शादी में पत्नी जया संग जमकर झूमे अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की इस वक्त सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। और उनकी शादी में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चा उनको विदा करने पहुंचे।

कैटरीना कैफ की शादी में अमिताभ और जया बच्चन जमकर झूमते-नाचते और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, दुल्हन के लिबास में कैटरीना बेहद की खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ बिग-बी और जया बच्चन की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है उसमें से एक में दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए दोनों की तस्वीर को देखकर लगता है कि ये किसी शादी समारोह की तस्वीर है।

वहीं, दूसरी तरफ कैटरीना की बात करे तो कैटरीना भी हरे रंग की शाड़ी में अमिताभ और जया के साथ ठूमके लगाती नजर आ रही हैं। कैटरीना की शादी में अमिताभ बच्चन सफेद धोती और शर्ट में साउथ इंडियन लुक में सबसे अलग नजर आ रहे हैं। इन कलाकारों के अलावा साउथ के सुपरस्टार नागअर्जुन भी पहुंचे, उनके साथ साउथ के कई और कलाकर कैट की शादी में पहुंचे।

इससे पहले आप यह सच मान लें, हम आपको बता दें ये सभी तस्वीरे एक ऐड सूट के दौरान की है। इस ऐड में अमिताभ और जया, कैटरीना कैफ के मम्मी-पापा का किरदार निभा रहे हैं। जिसको देखकर लगता है कि सचमुच में कैटरीना की शादी हो रही है। दुल्हन के लुक में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर भी शेयर किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...