कासगंज : विभिन्न प्रदेशों से अपने गृह जनपदों की ओर निकल पड़े मजदूरों के पैदल चलने का सिलसिला अभी जारी है। वहीं तमाम मजदूर, ट्रक, मेटाडोर आदि लोडिग वाहनों से भी गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। गुरुवार को गोरहा चैक पोस्ट पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों को समाजसेवियों ने भोजन कराया। इन मजदूरों को बसों से गंतव्य तक भेजा गया।
जिला प्रशासन द्वारा भी इन मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके घर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को भी तमाम मजदूर पैदल जाते हुए गोरहा स्थित चैक पोस्ट पर रोके गए। इन मजदूरों को समाज सेवियों ने भोजन की व्यवस्था की तो विभिन्न जनपदों की ओर जाने वाली निगम की बसों में बैठाकर इन्हें इनके जिला मुख्यालय तक पहुंचाया गया। इससे पूर्व इनकी जांच की गई।