1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: थाने चौकियों को किया जा रहा सेनेटाइज

कासगंज: थाने चौकियों को किया जा रहा सेनेटाइज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: थाने चौकियों को किया जा रहा सेनेटाइज

कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस के थाने चौकियों को सेनेटाइज किया जाने लगा है। शनिवार को शहर कोतवाली और चौकियों पर सेनेटाइजेशन का काम किया गया। यह काम अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा किया गया।

वहीं, लॉकडाउन समेत व्यवस्थाएं संभाले पुलिस की हिफाजत भी जरूरी है। अधिकारियों ने इसे ध्यान में रखते हुए फिर से सेनेटाइजेशन का काम करना शुरू कर दिया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर कोतवाली एवं महिला थाने के अलावा शहर की नदरई गेट व सोरों गेट पुलिस चौकियों को सेनेटाइज कर पुलिस कर्मियों को सावधानी बरतने की सलाह दी। कोतवाली व चौकियों के हर कोने और आफिसों पर छिड़काव किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...