{ बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
ईद पर्व के अवसर पर शाहजहांपुर जनपद से रूठी हुई पत्नी के घर मिलने जा रहे दो बाइक सवारों युवको को कासगंज जनपद में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मृतक बाइक सवार शकील अंसारी और उसका दोस्त जितेंद्र था। दरअसल शकील की पत्नी मायके बच्चो के साथ रूठ कर चली आई थी।
शकील ईद पर अपनी ससुराल भरौली स्थित पत्नी और बच्चों से मिलने आया था लेकिनअल्लाहताला को यह सब मंजूर नहीं था।
यही वजह रही कि शकील की बाइक भरौली गांव के निकट ही टकरा गई। जिससे दोनो की मौत हो गई। दोनो की मौत की सूचना के बाद दोनो परिवारों की ईद की खुशिया गम और मातम में तब्दील हो गई।