{ बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
मामला कासगंज जनपद के सोरों कस्बे के जय अम्बे कोल्ड स्टोर का है। जहां कल साढे पांच बजे के तकरीबन किसी तरह से कोल्ड स्टोर अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया।
गैस रिसाव होने के चलते आस पास इलाकों में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने आनन फानन टीम ने पहुंच कर रिसाव को समय रहते बंद कर दिया।
कोल्ड स्टोर मालिक तरूण कुमार ने बताया कि आज एक प्वाइंट का बाल लीकेज हो गया था। समय पर पहुंच कर दमकल कर्मियों ने बाल की पैकिंग को बदल कर आँपरेट कर लिया है।
आपको बता दें कि कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव होने से एक बडा हादसा बाल बाल बच गया।