{ बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
पूरा मामला सदर कोतवाली इलाके के तहसील रोड का है। महिला पुलिस कर्मी सुरभि के मुताबिक वह अपने साथी होमगार्ड के संग हाँटस्पाट इलाके में लगे बैरियर पर डयूटी कर रही थी।
इसी बीच कुछ आराजकता वादी युवक आये और उन्होंने बैरियर को तोड दिया। जब पुलिस कर्मियों ने विरोध किया, तो उक्त लोगों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर डाली, महिला पुलिस कर्मी को भी गाली गलौज करने से नहीं वक्सा।
साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को कोरोना फैलाने की धमकी देकर फरार हो गये।हालांकि इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
उन्होंने आरोपी युवको की तलाश शुरू कर दी है।एक दिलशाद नाम के युवक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस का मानना है जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।