जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाया था। साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली स्टार्स जान्हवी ने अबतक सिर्फ एक ही फिल्म में अभियन किया है, लेकिन बाॅलीवुड़ में इनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। जन्मदिन के मौके पर जान्हवी ने मीडिया के साथ केक काट अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस खास मौके पर उन्हें कई बड़े स्टार्स नेे भी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उन्होंने जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक खास कैम्पेन भी शुरू किया। कार्तिक आर्यन ने जान्हवी के बर्थडे पर जिस कैम्पेन की शुरूआत की उसका सीधा सम्बंध कोरोना वायरस से है।
बता दें कि भारत में अब तक 31 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। बॉलीवुड स्टार्स में इसका खौफ साफ नजर आ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्तिक ने इस वायरस के असर से बचने के लिए एक कैम्पेन शुरु किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास संदेश के जरिए इसकी शुरुआत भी की।
हाल ही में जान्हवी ने नेपोटिज्म का आरोप लगाने वालों पर खुलासा करते हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू मेें जान्हवी ने कहा, मैं मना नहीं करती कि नेपोटिज्म नहीं है। यह एक सच्चाई है और केवल हमारी इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। मुझे उम्मीद है कि मेरे काम से लोगों का मुंह बंद हो जाएगा।
जान्हवी ने जोर देकर कहा, मुझे मालूम है कि इस बहस को खत्म करने के लिए ‘धड़क‘ एक वजह नहीं है। मैं इससे साफ मना करती हूं कि नेपोटिज्म नहीं है। हमारी इंडस्ट्री की ये सच्चाई है और हमारी ही नही हर जगह यही हाल है, जिस डॉक्टर के पास हम जाते हैं उनका बेटा भी डॉक्टर होता है। तब कोई नहीं कहता है कि यह परिवारवाद नहीं है। तब तो कोई ये नहीं कहता है कि मैं इलाज यहां इलाज नहीं आऊंगा।