1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कार्तिक-दीपिका एक बार फिर दिखें एक साथ, वीडियो हुआ वायरल

कार्तिक-दीपिका एक बार फिर दिखें एक साथ, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कार्तिक-दीपिका एक बार फिर दिखें एक साथ, वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता कार्तिक आर्यन एक वीडियो में फिर से साथ में नजर आए। बता दे इस वीडियो को दीपिका के फैन पेज से शेयर किया गया है। जिसमें दीपिका दीवार के सहारे खड़ी नजर आ रही हैं तो वहीं अभिनेता कार्तिक उनके सामने खड़े दिख रहे हैं। दरअसल एक फोटोशूट के दौरान दीपिका-कार्तिक पोज देते नजर आ रहें है। जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B9HBg4OAiMT/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे, इससे पहले दीपिका और कार्तिक को पिछले दिनों भी एक वीडियो में देखा गया था। उस वीडियो में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे थे और दीपिका ने कार्तिक की फिल्म ‘पति-पत्नी और वो’ के गाने ‘धीमे-धीमे’ पर डांस किया था। दीपिका का यह डांस वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। जिसके बाद फिर से ये दोनों एक साथ दिखे हैं।

https://www.instagram.com/p/B5hyqOTAqto/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन, फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020’। बात अगर वीडियो की करे तो दीपिका अपने सामने खड़े कार्तिक को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...