1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करीना कपूर की डिलीवरी! डैड ने बताया घर का नया सदस्य…

करीना कपूर की डिलीवरी! डैड ने बताया घर का नया सदस्य…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करीना कपूर की डिलीवरी! डैड ने बताया घर का नया सदस्य…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  बॉलीवुड की बेबो को इंडस्ट्री की डीवा ऐसे ही नहीं कहा जाता है। करीना कपूर का स्टाइल फैंस का दिल जीत लेता है। आजकल करीना अपने बेबी बंप के साथ काफी स्टाइलिश लुक में स्पॉट की जाती है। बता दें कि अब जल्द ही करीना की डिलीवरी का वक्त भी नजदीक आने वाला है। जी हां सैफ अली खान और करीना कपूर खान का जल्द ही दूसरा बेबी भी इस दुनिया में आने वाला है। बता दें कि करीना की 15 फरवरी को डिलीवरी हो सकती है।  हाल ही में उनके पापा रणधीर कपूर ने इसके बारे में बताया है।

करीना कपूर अक्सर अपने प्रेग्रनेंसी पिरीयड को इंजॉय करते नजर आती रहती है। आये दिन सोशल मिडिया पर करीना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटो वायरल होती रहती है। वैल, ये तो आप सभी जानते ही है कि करीना कपूर का ये दूसरा बेबी होगा उनका पहला बेबी तैमूर सोशल मिडिया  स्टार है। तैमूर की सोशल मिडिया पर फोटो आते ही एकदम से वायरल हो जाती है, फैंस तैमूर की पिक के इंतजार में पलके बिछाये बैठे रहते है।

वैसे बता दें कि ये सैफ अली खान का चौथा बच्चा होगा। इससे पहले उन्हें पहली पत्नी अमृता सिंह से भी दो बच्चे हैं। बताते चलें कि बीते दिन 9 फरवरी को करीना कपूर के चाचा राजीव कपूर का निधन हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...