करीना कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। कम ही वक्त में उनके तीस लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। अभिनेत्री अब अपनी एक नई तस्वीर की वजह से चर्चा में है। करीना ने अपनी एक नो मेकअप वाली तस्वीर साझा की है। इसमें न उन्होंने किसी मेकअप का इस्तेमाल किया है और न ही कोई फिल्टर लगाया है।