1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Viral: करीना कपूर खान ने कराया ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट

Viral: करीना कपूर खान ने कराया ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Viral: करीना कपूर खान ने कराया ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट

करीना कपूर खान इन दिनों अपने एथिनिक लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसमें बेबो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। भाई अरमान जैन की शादी में करीना ने साड़ी पहन रखी थी जिसमें वह बिलकुल स्टनिंग अंदाज में दिखाई दी करीना की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही थी लेकिन इस बार ब्राइडल एशिया मैगजीन के लिए कराए गए ट्रेडिशनल फोटोशूट को देखकर कोई भी बोल उठेगा, ‘वाह क्या अंदाज है’।

https://www.instagram.com/p/B8y7ba5F1Rw/?utm_source=ig_web_copy_link

बॅालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ लाल सिंह चड्डा’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। करीना कपूर के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो ‘ट्रेडिशनल ब्राइडल’ लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें करीना का अंदाज और ठाठ-बाट देखते बन रहा है। लुक भले ही पारंपरिक हो लेकिन इसमें स्टाइल एकदम निराला है। करीना कपूर ने इस तस्वीर में नीले रंग का लहंगा पहन रखा है। करीना कपूर की यह फोटोशूट ‘ द ब्राइडल एशिया ‘ मैगजीन के कवर फोटो के लिए किया गया है। ‘द ब्राइडल एशिया ‘ मैगजीन का यह चौथा पार्ट होगा।

https://www.instagram.com/p/B8yp2paFsPp/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B8yLvBiFUIm/?utm_source=ig_web_copy_link

बेबो को फैशन आइकॉन भी कहा जाता है। अभिनेत्री का अनोखा लुक अकसर उनके फैंस को चौंकाने का काम करता है। करीना कपूर की यह तस्वीरें फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं। करीना कपूर इस तस्वीर में काफी स्लिम दिख रही हैं और यह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। वैसे भी उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाए रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/B8yL8vVlbWx/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B8yr0nXFX_p/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 13 मार्च को सिनेमा घरों में लग जायेगी। इसके अलावा करीना फिल्म ‘तख्त’ में भी अभिनय करती दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी। बता दें कि करीना कपूर की फिल्म ‘गूड न्यूज’ हाल ही में रिलीज हुई है यह एक कॅामेडी फिल्म थी और इसने बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया और इस फिल्म ने 318.55 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...