बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अब तक मौजूद नहीं रही हैं। उनके फैंस को बेसब्री से सोशल मीडिया पर बेबो का इंतजार था जो अब खत्म होने जा रहा है क्योकि उनके नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट दिखा जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि बेबो जल्द ही इंस्टाग्राम पर आ सकती है।
बता दे, यह अकाउंट कल तक खाली था। लेकिन गुरुवार को इस पर एक पोस्ट देखी गई, जिसमें एक काली बिल्ली भाग रही है और लिखा है कमिंग सून…। अगर बात इस अकाउंट की करे तो लोग तेजी से इसको फॉलो कर रहे हैं।
इस इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी तक करीब 65 हजार से अधिक लोगों ने फॉलो भी कर लिया है। यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। फॉलो करने वाले सितारों की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, आहाना कुमरा और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे भी शामिल हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर भी यह साफ हो जाएगा कि यह करीना कपूर खान का ही अकाउंट है।

अब करीना कपूर के इंस्टाग्राम पर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर हसचल मच गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सक्रिय होने के बाद किस तेजी से यूजर्स करीना को फॉलो करेंगे और करीना भारतीय अभिनेत्रियों में सबसे अधिक फॉलोवर्स रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (5.4 करोड़ फॉलोवर्स) और दीपिका पादुकोण (4.7 करोड़ फॉलोवर्स) के कितने करीब पहुंच पाती हैं।