हाल ही में जारी किए गए जीडीपी के आकंड़ों में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है। इसी को लेकर कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के चुनावी नारे याद दिलाए हैं।
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे है। उन्होंने पूछा कि मोदीजी क्या आपको आपकी बातें याद हैं ? सिब्बल ने अच्छे दिन, सबका साथ सबका विकास नारे की भी याद दिलाई।
उन्होंने आगे लिखा कि पकौड़े तलने का वक्त आ गया है और साथ ही यह तंज भी किया कि वो भी नहीं बिकेंगे।
GDP : Minus 23.9%
मोदी जी क्या आपको याद है :
अच्छे दिन
सब का साथ सब का विकास
आपने कांग्रेस को साठ साल दिये मुझे सिर्फ़ साठ महीने दोपकोड़े तलने का वक्त आ गया है
वो भी नहीं बिकेंगे !
सिर्फ़ भाषण
ज़ीरो शासन— Kapil Sibal (@KapilSibal) September 1, 2020
उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिर्फ भाषण जीरो शासन। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही जीडीपी के आंकड़े आए हैं. जीडीपी में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है।
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी जीडीपी को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर हमला बोला था।