1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व बसपा नेता को गोली मारकर की हत्या,आरोपी हुए फरार

पूर्व बसपा नेता को गोली मारकर की हत्या,आरोपी हुए फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व बसपा नेता को गोली मारकर की हत्या,आरोपी हुए फरार

कानपुर में शनिवार दोपहर पूर्व बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानपुर के चकेरी में हमलावरों ने पूर्व बसपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर शनिवार दोपहर को जाजमऊ स्थित केडीए आशियाना कॉलोनी के पास अपनी इनोवा कार से उतरे और फोन से बात करने लगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...