1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

कानपुर : गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

चीन द्वारा लद्दाख में किए गए हिंसक झगड़े के बाद अब मोदी सरकार को चुप्पी तोड़ने और चीन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेसी लगातार कुछ ना कुछ कर रहे हैं।

इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वाधान में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

मोती झील स्थित कारगिल पार्क में हुए इस श्रद्धांजलि प्रोग्राम में कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखा साथ ही जमकर नारेबाजी भी करी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ऊषा रानी कोरी ने बताया कि अब सरकार को चुप नहीं बैठना चाहिए बल्कि चीन को जवाब देने का वक्त आ गया है और शहीद हुए जवानों का भी बदला जल्द लेना चाहिए।

आपको बता दे कि गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...