1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : रेलवे स्टेशन पर आज से ट्रेनो के रुकने की शुरुआत हुई

कानपुर : रेलवे स्टेशन पर आज से ट्रेनो के रुकने की शुरुआत हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : रेलवे स्टेशन पर आज से ट्रेनो के रुकने की शुरुआत हुई

कोरोना वायरस को देखते हुए जिस तरह पूरे देश मे लॉक डाउन लगाया गया इससे तमाम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लॉकडाउन 4.0 के बाद अब लॉक डाउन 5.0 लॉक डाउन की शुरुआत हो चुकी है तो ऐसे में अब शासन की तरफ से लगभग तमाम पाबंदियां हटाई गई है।

दो महीनों से ज्यादा समय के बाद ट्रैन शुरू की गई है। कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन पर भी आज से ट्रेनो की रुकने की शुरुआत हो चुकी है।

वहीं स्टेशन पर लोग ट्रेन का इंतज़ार करते दिख रहे है। जहां दिल्ली से डुंडला के लिए पहले से ही रिजर्वेशन करा चुके है वही लोग सफर कर सकेंगे।

करीब दो महीनों के बाद आज जनपद के स्टेशन पर गोमती ट्रेन रुकी जिसको लेकर पहले से ही रेलवे प्रशासन की तरफ से तैयारियां कर ली गई थी, जो भी नियम है उन को देखकर ही ट्रेनों पर यात्री सफर कर रहे है।

थर्मल स्केनिंग की जा रही है। स्टेशन पर रुकने वाली यह पहली गोमती ट्रेन है जो लखनऊ से दिल्ली जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...