1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : एक दिन में 53 मरीजों के साथ कुल आकंड़ा 691 पंहुचा

कानपुर : एक दिन में 53 मरीजों के साथ कुल आकंड़ा 691 पंहुचा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : एक दिन में 53 मरीजों के साथ कुल आकंड़ा 691 पंहुचा

इब्ने हसन की रिपोर्ट

कानपुर में कोरोना का तांडव जारी है। पिछले 7 दिनों से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आज एक बार फिर कोरोना बम फूटा है।

एक ही दिन में 53 नए मरीज मिलने से अब जनपद में कुल मरीजों की संख्या ६९० को पार कर गयी है। 26 की मौत हो गई है, जबकि 344 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 321 हैं। 

नए केस ककवन , डिफेंस कॉलोनी , रोशन नगर , पोखरपुर , शास्त्री नगर , बेगमगंज , चमनगंज , ग्वालटोली , लक्ष्मीपुरवा , दर्शनपुरवा , रमईपुर , अजीतगंज , सजेती , शांति नगर , दयालपुर , फेथफुलगंज , धनकुट्टी मकड़ीखेड़ा और हरबंशमोहाल क्षेत्र से है।

नगर निगम के साथ अब पीएनबी चेस्ट से बैंक की शाखा तक को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय भी 17 जून तक बंद कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...