कानपुर जनपद में सचेंडी थानाध्यक्ष ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला 14 साल से लापता थी।
परिजनों को लग रहा था कि उनकी माँ अब उन्हें कभी भी नहीं मिल पाएगी लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था।
सचेंडी थानाध्यक्ष ने उसे खोज निकाला और 14 साल से बिछड़ी माँ को थानाध्यक्ष ने उसके बच्चो से मिलाया।
माँ को देख बेटे और माँ एक दूसरे से लिपटकर खूब रोये। थानाध्यक्ष ने अनहोनी को होनी कर दिखाया।
परिजनों ने थानाध्यक्ष सहित उनकी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी है। आपको बता दे, महिला प्रयागराज की रहने वाली थी और 14 साल पहले रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी।