इब्ने हसन की रिपोर्ट
एक मूक बधिर बच्ची रोशनी समाज को मास्क लगाने का महत्व एक अलग ही अंदाज़ में समझा रही है।
जैसे ही मूक बधिर बच्ची की मास्क लगाने की यह अपील शहर जिलाधिकारी के संज्ञान में आई वो भी अपने आप को उसकी तारीफ़ करने से नहीं रोक सके।
जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने इस बच्ची की तारीफ़ करते हुए कहा कि मास्क लगाने की महत्ता जब एक मूक बधिर बच्ची समझ सकती तब ये बात सभी को समझनी चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने पर आपकी सेहत से तो खिलवाड़ है ही साथ में दंड का भी प्रावधान है इसलिए मास्क लगाओ।