{ रजनेश की रिपोर्ट }
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती मुख्यालय झांसी हाईवे पुल पर पिकअप बिजली पोल से टकरा गयी और उसके बाद अनियंत्रित दूसरी ओर डिवाइडर पर जा घुसी।
उस पर सवार कई लोग घायल हो गए है। सूचना के मुताबिक एक पिक अप महाराष्ट्र राज्य से कुछ श्रमिकों को लेकर कानपुर की ओर लिए जा रही थी।
अचानक नींद की झपकी से यह हादसा होने की स्थानीय जनों ने पुलिस को जानकारी दी, आपको बता दे, पिकअप गाड़ी में लगभग 40 लोग सवार थे।